फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   14 projects will make rail and road traffic safe and easy

Unnao News: 14 परियोजनाओं से सुरक्षित व सुगम होगा रेल और सड़क यातायात

Mon, 26 Feb 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
14 projects will make rail and road traffic safe and easy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने सोमवार को रेलवे की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। जिले नौ रेलवे अंडरपास, पांच ओवरब्रिज का निर्माण और दो रेलवे स्टेशनों के सुंदरीकरण होगा।
निर्बाध यातायात और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए मिशन रफ्तार के तहत जिले में नौ अंडर पास, पांच ओवर ब्रिज के साथ दो स्टेशनों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले की परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इससे ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। इसके साथ ही रेलवे क्रासिंग बंद होने पर सड़क यातायात रुकने की समस्या से भी निजात मिलेगी और सड़क परिवहन की भी रफ्तार पर ब्रेक नहीं लगेगा।
विज्ञापन

शुक्लागंज (कानपुर पुल बायां किनारा) और तकिया रेलवे स्टेशन को सुंदरीकरण योजना में शामिल किया गया है। इन स्टेशनों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, रिटेल सुविधाएं, आरामदायक आधुनिक फर्नीचर, एक स्टेशन एक उत्पाद के दो स्टाल, लॉकर रूम, यात्रियों के आवागमन के लिए चौड़ी सड़क, वाहन पार्किंग, हरितपट्टी उच्च स्तरीय प्लेट फार्म का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्लागंज में सांसद साक्षी महाराज ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार देश भर के रेलवे कार्यों की इतने बड़े पैमाने पर एक साथ शुरूआत की गई है।
----------------
जिले में खर्च होंगे 409,91 करोड़ रुपये
जिले में रेलवे के जिन विकास कार्यों का प्रधानमंत्री ने शिलान्यास किया है उनपर 409.91 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें नौ रेलवे अंडर पास के निर्माण पर 94.83 करोड़, पांच ओवरब्रिज के निर्माण पर 273.78 करोड़ और दो रेलवे स्टेशनों के सुंदरी और आधुनिकीकरण के कार्यों पर 41.3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

--
स्कूली बच्चों का हुआ सम्मान
सोनिक। शहर के आवास विकास स्थित वृंदावन गार्डेन में वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निबंध, चित्रकला और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में अदिति बाथम, तनिष्का, स्पर्श बाजपेई, श्रेष्ठ, अरनव शुक्ला, व्योम तिवारी, अस्मिता मिश्रा, पाश्र्वी कनौजिया, शीतल पांडेय आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभासद ब्रजेश पांडेय, प्रखर गुप्ता, सुशील तिवारी, प्रदीप सिंह, प्रियंका शुक्ला आदि मौजूद रहे।
--
अंडरपास और लागत
कानपुर सेंट्रल-शुक्लागंज के बीच अंडर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 41- 10.36 करोड़
शुक्लागंज और मगरवारा के बीच अंडर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 38- 10.36
उन्नाव स्टेशन-मगरवारा के बीच अंडर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 37-सी- 10.69
जैतीपुर-हरौनी स्टेशन के बीच अंडर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 15-10.36
सोनिक-अजगैन के बीच अंडर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 24- 10.36
सोनिक-उन्नाव स्टेशन के बीच अंडर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 30-सी -10.69
सोनिक-उन्नाव स्टेशन के बीच अंडर ब्रिज, कासिंग संख्या 32-सी -10.69
जैतीपुर अजगैन के बीच अंडर ब्रिज, क्रसिंग संख्या 19-सी -10.69
अजगैन- सोनिक के बीच अंडर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 25-सी -10.69
--
ओवरब्रिज और लागत
जैतीपुर-अजगैन के बीच ओवर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 18- 55.79 करोड़
जैतीपुर-अजगैन के बीच ओवर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 20- 62.44
सोनिक-उन्नाव स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 28- 56.32
उन्नाव- मगरवारा के बीच ओवर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 36- 51.22
मगरवारा- शुक्लागंज के बीच ओवर ब्रिज, क्रासिंग संख्या 39- 48.01
--
स्टेशनों के सुंदरीकरण पर खर्च
तकिया - 10.59 करोड़
कानपुर बायां किनारा- 30.71 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed