फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   14 admitted with diarrhea including two real sisters

Unnao News: दो सगी बहने सहित डायरिया के 14 भर्ती

Sat, 24 Feb 2024 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 24 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
14 admitted with diarrhea including two real sisters
फोटो- 11
विज्ञापन

- सांस लेने में परेशानी से दंपती की हालत बिगड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। डायरिया से दो सगी बहनों की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। वहीं सांस लेने में परेशानी होने से दंपती की हालत बिगड़ गई।
सुबह-शाम सर्दी और दोपहर में तेज धूप लोगों को बीमार बना रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। सदर तहसील के करोवन गांव निवासी रामनरेश की 11 साल की बेटी अंजली और आठ साल की अनामिका को पेट दर्द के साथ उल्टी व दस्त हो रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके अलावा अचलगंज के गिरजाशंकर (80) और उनकी पत्नी गंगा देवी (75) को सांस लेने में दिक्कत होने हालत बिगड़़ गई। परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। वहीं, डायरिया और बुखार से पीड़ित अन्य 14 मरीजों को भी भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने बताया कि इस समय लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। शरीर में पानी की कमी न होने दें । फरवरी और मार्च में मौसम में उतार-चढाव बना रहने से अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed