फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   125 women became self-reliant by becoming bank friends

Unnao News: बैंक सखी बन 125 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Tue, 29 Jul 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 29 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
125 women became self-reliant by becoming bank friends
फोटो-18-महिलाओं के खाते खोलने के लिए फार्म भरतीं हिलौली ब्लाक की बैंक सखी सुषमा। स्रोत: विभागीय कर्मी।
विज्ञापन


-एनआरएलएम से जुड़ीं महिलाओें को बैंक सखी का दिया गया है प्रशिक्षण
-घर-घर जाकर खोल रहीं बैंक खाते, मानदेय और कमीशन भी मिल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित समूहों से जुड़ीं सौ से अधिक महिलाओं को बैंक सखी का प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया रहा है। बैंक सखी बनी महिलाओं को एक तरफ सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय मिल रहा है। वहीं बैंक की तरफ से भी तय कमीशन मिल रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधर रही है।
जिले में गठित चार सौ से अधिक समूहों में करीब चार हजार महिलाएं जुड़ीं हैं। यह महिलाएं अलग अलग कार्य करके कमाई कर रही हैं। इनमें से ही 125 महिलाओं को बैंक सखी का प्रशिक्षण दिलाया गया है। बैंक सखी महिलाओं के खाते खोलने के साथ उनकी ऋण आवेदन प्रक्रिया में सहायता कर रही हैं। इसके अलावा अन्य वित्तीय सेवाओं में मदद कर रही हैं।
विज्ञापन

साथ ही समूह के भी अन्य सदस्यों को बचत, ऋण, और अन्य वित्तीय जानकारी भी उपलब्ध करा रही हैं। इसके एवज में एक तरफ सरकार से निर्धारित छह हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। वहीं बैंकिंग लेनदेन पर कमीशन भी मिलता है, जो लेनदेन की राशि का 0.20 प्रतिशत से 0.32 फीसदी तक होता है। इस तरह से एक बैंक सखी प्रतिमाह करीब दस से 15 हजार की कमाई का रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरएलएम के जिला मिशन मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि बैंक सखी उन महिलाओं की सहायता कर रही हैं जो बैंक शाखा तक नहीं जा सकती हैं। ऐसी महिलाओं का घर बैठे खाता खोलने से लेकर बैंक की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करा रही हैं। वह बैंक और समूह सदस्यों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed