{"_id":"5c0c10d6bdec22414e431814","slug":"11544294614-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का होगा आयोजन
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब सरकार निकायों में बाजार, स्कूल व अस्पतालों की भी ग्रेडिंग कराएगी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा अभियान के तहत उन स्थानों की ग्रेडिंग कराई जाए, जहां बहुतायत संख्या में लोग मौजूद रहते हों।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निकायों में एक बार फिर स्वच्छता सर्वे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वार्डों में कूड़ा उठान के साथ, कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद में निकाय के अधिकारी जुटे हैं।
शासन के निर्देश पर स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी शुरू कर दिया गया है। इस प्रतिस्पर्धा में सबसे साफ वार्ड को जिला व प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतिस्पर्धा में वार्ड में सफाई व्यवस्था को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा में बाजार, स्कूल, अस्पताल व अन्य ऐसे स्थानों की ग्रेडिंग कराई जाएगी, जहां अधिक संख्या में लोग मौजूद रहते हों। 15 दिसंबर से पहले ग्रेडिंग तय कर शासन को रिपोर्ट भेजनी होगी।
शासन को रिपोर्ट भेजने के बाद नगर निकाय सूची का प्रकाशन करेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपूजन श्रीवास्तव ने बताया ग्रेडिंग के बाद संस्थानों के बाहर रेटिंग कार्ड चस्पा किया जाएगा।
बाजार, स्कूल व अस्पताल की भी होगी ग्रेडिंग
नगर निकायों के वार्डों में मानकों के आधार पर होगा मूल्यांकन
अमर उजाला ब्यूरो