फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत

बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत

Sun, 27 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
उन्नाव। रविवार दोपहर कई घंटे की झमाझम बारिश किसी के लिए राहत तो किसी के लिए आफत बनकर आई। सूख रही फसलों के लिए बारिश वरदान साबित हुई।
विज्ञापन


वहीं मौरावां में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि शहर के केसरगंज में एक बहुमंजिला मकान का पिलर दरकने के साथ ही छज्जा गिर गया। आसपास के मकानों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। दो घंटे की बारिश से शहर में जलभराव हो गया।

मौरावां थानाक्षेत्र के खेरवा निवासी अमरपाल की 12 वर्षीय पुत्री कंचन रविवार दोपहर खेत गई थी। खेत से लौटते समय अचानक तेज बारिश शुरू हो जाने से वह रामसुमेर के बाग में रुक गई। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से कंचन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत की खबर पर लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची। कंचन चार बहनों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आकाशीय बिजली से शहर के केसरगंज स्थित खुर्शीद के तीन मंजिला मकान का छज्जा टूट कर गिर गया और पिलर दरक गए। तेज आवाज के साथ गिरी आकाशीय बिजली से दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जल गए।

खुर्शीद के पड़ोस में रहने वाले अबरार, तैय्याब अली, अकरम और वसीम के घर में लगे इनवर्टर भी बेकार हो गए।

फसलों के लिए अमृत बनी बारिश
उन्नाव (ब्यूरो)। रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने खरीफ की फसलों के लिए अमृत का काम किया है। अभी तक कम बारिश होने से सूखने के कगार पर पहुंच चुकी फसलों को मानों संजीवनी मिल गई है। कृषि अधिकारी के अनुसार, इस तेज बारिश से खरीफ की फसलों को खासा लाभ होगा।

किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बारिश न होने से फसलें पीली पड़ने लगी थीं। खेतों में खरीफ की फसलें खराब हो रही थी। रविवार को हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बारिश से धान के साथ मक्का, उड़द, अरहर समेत अन्य फसलों को खासा फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

घरों में भरा पानी, बिजली गुल
उन्नाव (ब्यूरो)। शहर में ध्वस्त हो चुके ड्रेनेज सिस्टम ने रविवार को एक बार फिर शहरवासियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। रविवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

शहर के गांधीनगर, ईदगाह, इंद्रानगर, डीएसएन कालेज रोड, आदर्शनगर, हिरननगर, पीडीनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, सिविल लाइन, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, कल्याणी सहित अधिकांश मोहल्लों में जलभराव हो गया है। कृष्णानगर में तो लोगों के घरों में पानी भर गया। बारिश रुकने के बाद लोग बाल्टी व डिब्बों से घर में भरे पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। शहर के बाबूगंज, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा पर सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी की वजह से कई वाहन भी खराब हो गए।

बांगरमऊ कस्बे में भरा पानी, गंजमुरादाबाद में कच्चा मकान ढहा
उन्नाव (ब्यूरो)। बारिश के बाद बांगरमऊ कस्बे में जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लखनऊ रोड चौराहा के पास चूड़ी वाली गली, नौनिहालगंज के मुख्य बाजार व तहसील परिसर में पानी भर गया।


जलभराव के बीच लोग पानी से होकर गुजरने को मजबूर हुए। गंजमुरादाबाद नगर के महाब्रम्हनान में राजकिशोर पुत्र जगदीश का कच्चा मकान बारिश से ढह गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। भारी बारिश से सदर बाजार की दुकानों और सैकड़ों मकानों में पानी घुस गया। बारिश रुकने के बाद लोग दुकानों व घरों से पानी बाहर निकालते हुए दिखाई दिए।

- तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से मौरावां में किशोरी की मौत
- केसरगंज में बिजली से गिरा छज्जा, दरका पिलर, इलेक्ट्रानिक उपकरण जले
- किसानों को बारिश से राहत, सूख रही धान, मक्का समेत अन्य फसलों को मिली संजीवनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed