फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   11 blocks will today vote on key posts

11 ब्लाकों में प्रमुख पद पर आज पड़ेंगे वोट

Sun, 07 Feb 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 07 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
11 blocks will today vote on key posts

ब्लाक प्रमुख पदों पर शनिवार को नामांकन वापसी के दिन चार ब्लाकों में एक-एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। जिले के पांच ब्लाकों में बिना चुनाव के प्रमुख का निर्विरोध चुना जाना शुक्रवार को ही तय हो गया था। अब शेष बचे सभी 11 ब्लाकों में शनिवार को चुनाव होने का रास्ता साफ हो गया है। चार ब्लाकों में दो-दो प्रत्याशी शेष होने से उनके बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। इसके अलावा सुमेरपुर में सबसे ज्यादा पांच और नवाबगंज में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंकने रहे हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन के दौरान सरोसी ब्लाक में अजयपाल, महेंद्र कुमार व वीरेंद्र ने पर्चा दाखिल किया था। शनिवार को नाम वापसी के दौरान महेंद्र कुमार ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं मियागंज में आजाद और बांगरमऊ में शशि पत्नी दिनेश ने भी पर्चा वापस लेकर मैदान छोड़ दिया। इन ब्लाकों में अब दो-दो प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में ताल ठोंकने के लिए बचे हैं। मियागंज में आकाश कुमार व फूलचंद्र और बांगरमऊ में सुनीता व उज्जमा बेगम के बीच आमने-सामने का मुकाबला होगा। वहीं नवाबगंज ब्लाक में कुल दाखिल हुए पांच पर्चों में सुनील ने अपना नाम वापस ले लिया। अब प्रमुख पद हथियाने के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा कर्ण, हसनगंज, बीघापुर, सुमेरपुर, हिलौली, पुरवा व बिछिया में एक भी पर्चा वापस नहीं हुआ। ऐसे में इन विकास खंडों में चुनाव होने का रास्ता साफ हो गया है। बीघापुर में तीन, सुमेरपुर में पांच, बिछिया में तीन और हसनगंज, कर्ण में 2-2 प्रत्याशियों के बीच चुनाव शनिवार को होगा। उधर, ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए रविवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक विकास खंडों में वोटिंग होगी। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। शाम तक सभी परिणाम आ जाएंगे। शनिवार को डीएम सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक करके कड़े निर्देश दिए। बताया कि मतदान एवं मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बताया गया कि मतपत्र निर्गत करते समय निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मतपत्र के पीछे अपने हस्ताक्षर करेंगे और मोहर लगाएंगे। मतपत्र का अधिमान अंकित करने के लिए एक बैंगनी रंग का कलम (पेन)मतदाताओं को दिया जाएगा। कहा कि जिन अनपढ़ मतदाताओं ने सहायक के लिए आवेदन किया है उन्हें सहायक नियमानुसार देने की व्यवस्था की गई है। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन






इंसेट-1
63 मतदाता करेंगे तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
पुरवा। विकासखंड की ब्लाक प्रमुख सीट ओबीसी के लिए आरक्षित है। यहां 63 बीडीसी सदस्य हैं। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पाने के लिये पांच फरवरी को तीन उम्मीदवारों सपा  प्रत्याशी शिव बहादुर पटेल व सपा के विद्रोही प्रत्याशी के रूप में डॉ. गोवर्धनलाल पटेल व रीता यादव ने प्रस्तावक व अनुमोदकों के साथ एआरओ राजेश मिश्रा के समक्ष नामांकन कराया था। शनिवार को कोई भी प्रत्याशी ब्लाक मुख्यालय नहीं आया। रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर मतदान होगा। वहीं दूसरी तरफ  बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के लिये प्रत्याशी लग्जरी गाड़ियों से देररात तक घरों में दस्तक देते रहे। इसके बाद भी मतदाता पूरी तरह से चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट-2
सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर
बीघापुर/पाटन। विकासखंड बीघापुर व सुमेरपुर में शनिवार को कोई भी पर्चा वापस नहीं हुआ। बीघापुर में सत्तादल की प्रत्याशी सावित्री सिंह पत्नी अशोक सिंह, सपा विधानसभा भगवंतनगर के पूर्व अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रहे अजीत सिंह बाबी की बहन सुनीता देवी व तीसरे प्रत्याशी के रूप में शुभा शुक्ला पत्नी देशपति शुक्ल के बीच कांटे का मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं विकासखंड सुमेरपुर में पांचों दाखिल पर्चों में कोई नाम वापस नहीं हुआ। अब यहां सत्ता दल की प्रत्याशी सीमा बाजपेई का मुकाबला सपा के वरिष्ठ नेता व भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कन्हैया यादव के भाई विद्यासागर, रज्जन सिंह की पत्नी विमला सिंह, अरुण शुक्ल व आलोक उर्फ विपिन दीक्षित से होगा। अपने भाई की जीत सुनिश्चित करने के लिए सपा नेता कन्हैया यादव पूरी ताकत लगाए रहे। वहीं विपिन दीक्षित भी सत्ता दल को सत्ता से दूर रखने के प्रयास में जुटे रहे।

इंसेट-3
तीन प्रत्याशियों में ब्लाक प्रमुख चुनाव
अजगैन (उन्नाव)। विकासखंड नवाबगंज में ब्लाक प्रमुख चुनाव में दाखिल पांच दावेदारों में एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा शनिवार को वापस ले लिया। इससे अब मैदान में चार प्रत्याशी रह गए है। वहीं एक प्रत्याशी को डमी उम्मीदवार के रूप में उतारे जाने की भी चर्चा है। शुक्रवार को पांच लोगों ने पर्चा दाखिल किया था। इसमें अरुण सिंह, रवी प्रताप सिंह, वर्तमान ब्लाक प्रमुख माया देवी, श्रीकांत और सुनील ने पर्चा भरा था। इसके बाद शनिवार को सुनील ने अपना नाम वापस ले लिया। जिससे अब ब्लाक प्रमुख पद के लिए चार दावेदार बचे हैं। वहीं ब्लाक प्रमुख पद पर चौथे प्रत्याशी श्रीकांत को डमी प्रत्याशी के रूप में उतारे जाने की चर्चा है।

इंसेट-4
कर्ण, हसनगंज व बिछिया में कड़ा मुकाबला
विकासखंड सिकंदरपुर करन, हसनगंज व बिछिया में प्रमुख पद के लिए कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। हसनगंज में सपा प्रत्याशी सुनीता की जीत रोकने के लिए सोना देवी हर कदम उठा रही हैं। वहीं कर्ण में पुष्पा देवी और सीता के बीच रोचक मुकाबला होने के आसार बन गए हैं। पुष्पा देवी सपा समर्थित हैं। जबकि सीता बागी रमेश सिंह की पत्नी हैं। बिछिया में रमाकांती गुप्ता, सीमा देवी और मुन्नी देवी के बीच कांटे का मुकाबला होगा।


बांगरमऊ में आमने-सामने टक्कर
बंागरमऊ ब्लाक प्रमुख चुनाव में एक पर्चा वापस होने के बाद अब दो प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में कुल 80 बीडीसी मतदाता मतदान करेंगे। ब्लाक प्रमुख पद के लिए यहां से बसपा नेता अर्जुनलाल दिवाकर की पत्नी सुनीता दिवाकर व इनकी जेठानी शशि दिवाकर व सपा जिला सचिव जुबैर अहमद की पत्नी उज्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को शशि दिवाकर ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब कुल दो प्रत्याशी मैदान में हैं। अब जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed