{"_id":"5c631661bdec222720374038","slug":"101549997665-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका के लिए छात्र-छात्राओं को दी जाएगी तकनीकी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका के लिए छात्र-छात्राओं को दी जाएगी तकनीकी शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। छात्र-छात्राओं को तकनीक शिक्षा से दक्ष किया जाएगा। इसके लिए उन्हें मेक इन इंडिया व स्टार्ट-अप और स्टैंड-अप योजनाओं से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। शासन ने छात्र-छात्राओं के लिए पालीटेक्निक चलो अभियान चलाने का आदेश प्रशासन को दिया है।
डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा और सेवायोजन का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की तरह पालीटेक्निक चलो अभियान चलाने की शुरुआत की जा रही है। पालीटेक्निक प्रवेश के लिए हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है। डीएम के मुताबिक, पालीटेक्निक चलो अभियान के तहत विशेषकर ग्रामीण छात्र/छात्राओं को पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों से मिलने वाले रोजगार के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें प्रवेश के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए परीक्षा 28 अप्रैल 2019 को दो पालियों में होगी। उन्होंनेे स्कूली छात्र/छात्राओं को जागरूक किये जाने के लिए 25 फ रवरी तक पालीटेक्निक चलो अभियान चलाया जाएगा।
ऋण के आवेदनपत्र निस्तारित करने के आदेश
विकास भवन सभागार में खादी और ग्रामोद्योग विभाग की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बैंकर्स समीक्षा एवं सेंसटाइजिंग बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विभागों के अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि जिन बैंकों को वर्ष 2018-19 में ऋ ण के आवेदनपत्र अग्रसारित किए गए थे। उन्हें तुरंत निस्तारित किया जाए। बैठक में इलाहाबाद बैंक, आंध्रा बैंक व बैंक आफ बड़ौदा सहित लगभग 22 बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 समाप्ति पर है। जिन बैंकों को जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसे समय से पूरा करें।
विज्ञापन
-मेक इन इंडिया और स्टार्ट-अप और स्टैंड-अप योजनाओं से जोड़ने की तैयारी
-शासन ने प्रशासन को पालीटेक्निक चलो अभियान चलाने के दिए आदेश