फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मिशन इंद्रधनुष में नवाबगंज व औरास रडार पर

मिशन इंद्रधनुष में नवाबगंज व औरास रडार पर

Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष में नवाबगंज व औरास रडार पर
मिशन इंद्रधनुष में नवाबगंज व औरास रडार पर
विज्ञापन


उन्नाव। मिशन इंद्रधनुष अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। नवाबगंज व औरास ब्लाक में टीकाकरण से छूटे बच्चों की संख्या अधिक होने पर स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें रडार पर ले लिया है। 7 अक्टूबर से शुरू हो रहे मिशन इंद्रधनुष अभियान में इन दो ब्लाकों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। ब्लाक के एमओआईसी(प्रभारी चिकित्साधिकारी) को अभियान में लापरवाही न बरतने के साथ ही लक्षित बच्चों को पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं।


मिशन इंद्रधनुष के तहत 0 से 1 व 1 से दो वर्ष के बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगने हैं। जिले में 7 अक्टूबर से इस अभियान की शुरुआत होनी है। अभियान से पहले सभी एमओआईसी (प्रभारी चिकित्साधिकारी) को सर्वे कराकर टीकाकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। सभी ब्लाकों की सूची का केंद्र सरकार की टीम ने भौतिक सत्यापन किया था।
विज्ञापन



औरास व नवाबगंज ब्लाक में बड़ी कमियां मिली थीं। इस पर केंद्रीय टीम के निर्देश पर इन दो ब्लाकों का दोबारा सर्वे कराया गया। सर्वे के आधार पर औरास ब्लाक में 1298 व नवाबगंज ब्लाक में 753 ऐसे बच्चे मिले, जिन्हें टीके नहीं लग सके थे। इन बच्चों को मिशन इंद्रधनुष अभियान में कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी चिकित्सा प्रभारियों को इद्रधनुष अभियान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 0 से 1 वर्ष के 57230 व 1 से 2 वर्ष के 45735 बच्चों को टीके लगने हैं।



- नवाबगंज व औरास में टीकाकरण से छूटे बच्चों की संख्या अधिक ,छूटे बच्चों की पहचान के लिए कराया गया दोबारा सर्वे, 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है मिशन इंद्रधनुष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed