फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   10 lakh stolen from the residence of assistant manager of medical college

Unnao News: मेडिकल कॉलेज के सहायक मैनेजर के आवास में 10 लाख की चोरी

Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen from the residence of assistant manager of medical college
नवाबगंज। सोहरामऊ क्षेत्र के एक प्राइवेट मेडिकल काॅलेज में सहायक मैनेजर (मानव संसाधन) के आवास में 10 लाख की चोरी हो गई। हालांकि पुलिस को कोई भी ताला टूटा नहीं मिला। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया है।
विज्ञापन

सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल काॅलेज में तैनात मानव संसाधन के सहायक मैनेजर अमनदीप कौर पत्नी वीरेंद्र कैंपस में ब्लाक-ए की पांचवीं मंजिल पर रहती हैं। बुधवार को वह काम से लखनऊ गई थीं। देर रात लौटीं और सो गईं। गुरुवार सुबह कागज निकालने के लिए अलमारी खोली तो ताला पहले से खुला था। उसमें रखे जेवर और कागज गायब थे। यह देख वह परेशान हो गईं। पीड़िता के मुताबिक, चोरी में कोई ऐसा शामिल है जिसके पास चाबी हो सकती है। एसओ शरद कुमार ने बताया की तहरीर मिली है जांच की जा रही है। घटना में कोई करीबी शामिल है। पूछताछ की गई है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसी के घर गए युवक ने खाया जहर, गंभीर
बेहटामुजावर। थानाक्षेत्र के हयातनगर भौरा निवासी सुफील (22) अपने माता, पिता और भाई के साथ हरियाणा के करनाल में रहकर गमले बनाने का काम करता है। 15 दिन पहले वह गांव आया था। गुरुवार शाम गांव में ही रहने वाली मौसी के घर गया और जहर खा लिया। परिजनों ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां से कानपुर रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed