फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   10 electric poles not removed even after one and a half month, break on construction of Dostinagar bypass

Unnao News: डेढ़ माह बाद भी नहीं हटे बिजली के 10 पोल, दोस्तीनगर बाईपास के निर्माण पर ब्रेक

Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
10 electric poles not removed even after one and a half month, break on construction of Dostinagar bypass
उन्नाव। शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए बनाए जा रहे दोस्तीनगर बाईपास की रफ्तार पर बिजली के 10 खंभों ने ब्रेक सा लगा दिया है। जनवरी मध्य में शिफ्टिंग का काम शुरू कराने का दावा किया गया लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पोल नहीं हटे। ऐसे में मार्च में निर्माण पूरा होने पर संशय है।
विज्ञापन

हरदोई मार्ग स्थित अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र से लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित दही चौकी चौराहा तक 9.5 किलोमीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा बाईपास बनाने की घोषणा वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने की थी। पहले बाईपास के क्षेत्र में वन विभाग की 7.5 हेक्टेयर जमीन आ रही थी, जिस पर वन विभाग को बांगरमऊ व पुरवा तहसील क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराई गई थी। लंबे समय तक मामला फाइलों में ही उलझा रहा था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से बीघापुर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर वन विभाग ने सहमति जताई थी। उधर, शासन से भी 34 करोड़ के निर्धारित बजट में 14.99 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे। जुलाई 2024 में बाईपास निर्माण की कवायद शुरू की गई थी। जनवरी माह में पीडब्ल्यूडी ने जमीन पर मिट्टी भरान कराकर भूमि समतल करा दी लेकिन बिजली विभाग ने खंभों व लाइन की शिफ्टिंग नहीं कराई। प्रस्तावित बाईपास के रूट पर टीकरगढ़ी के पास छोटे-बड़े करीब 10 खंभे बीच सड़क पर लगे हैं। इन खंभों के कारण ही निर्माण पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed