फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   1 crore 62 lakh will be drought-affected farmers

सूखा प्रभावित किसानों को मिलेंगे 1 करोड़ 62 लाख रुपये

Wed, 08 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 08 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
1 crore 62 lakh will be drought-affected farmers
उन्नाव। खरीफ सीजन में सूखे से हुए नुकसान पर जल्द बीमा फसल का ‘मरहम’ लगने की उम्मीद है। बीमा कंपनी ने एक सप्ताह में फसलों की बीमा संबंधी धनराशि के बैंकों में भेजे जाने की बात कही है। ऐसे में हजारों किसानों को सूखे की मार से हुए नुकसान की कुछ भरपाई होने की आस जग गई है।
विज्ञापन


खरीफ सीजन में बीमा कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने 10112 किसानों की फसलों का बीमा किया था। इस दौरान बैंकों ने फसल बीमा का एक करोड़ 9 लाख 30 हजार 586 रुपये का प्रीमियम वसूलकर बीमा कंपनी को भेजा था। जानकारों की मानें तो सूखा पिछले साल जून/जुलाई माह में पड़ा था।
विज्ञापन


उस समय शासन ने जिला प्रशासन को सूखे से हुए नुकसान का सर्वे कराने का आदेश दिया था। बीमा कंपनी ने भी जिला प्रशासन के कर्मचारियों के साथ मिलकर गांववार सर्वे किया था। सूत्रों की मानेें तो बीमा कंपनी फसल बीमा का जो पैसा देने जा रही है वह क्राप कटिंग के आधार पर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो क्राप कटिंग उस समय की जाती है जब नुकसान 50 प्रतिशत से कम हो। इसी आधार पर सर्वे हुआ और मात्र एक करोड़ 62 लाख रुपये ही जारी किए। रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रभारी विनय गुप्ता ने बताया कि सूखे के दौरान जो नुकसान हुआ था उस आधार पर कंपनी ने 1 करोड़ 62 लाख रुपये देने की बात कही है। एक सप्ताह में यह पैसा संबंधित बैंकों को भेज दिया जाएगा। बैंक किसानों के खातों में धनराशि भेजेगी। प्रभारी के मुताबिक, 10 दिन में किसानों के खातों में पैसा पहुंचने की उम्मीद है।

शासन ने दिखाया ठेंगा, बीमा कंपनी पोंछेंगी आंसू
उन्नाव। वर्ष 2014 में खरीफ सीजन में भीषण सूखा पड़ा था। धान व अन्य फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई थीं। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने सूखे से हुए नुकसान का सर्वे कराया था। इसके बाद डीएम की ओर से शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई उसमें 4526.83 लाख रुपये क्षतिपूर्ति के लिए मांगे गए थे। रिपोर्ट में 64669 हेक्टेअर में बोई गई फसलों को नुकसान पहुंचना दिखाया गया था।


सूखे से लगभग सात हजार किसान प्रभावित बताए गए थे। कलेक्ट्रेट सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट अगस्त/सितंबर माह में शासन को भेजी गई थी। तबसे आज तक लगभग सात माह बीतने को हैं और प्रदेश सरकार ने सूखे से राहत देने के लिए मांगे गए 45 करोड़ रुपये में से एक भी पैसा नहीं दिया है। मुआवजे की आस में किसानों की आंखें पथरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed