फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three gang raped me

‘हां, मेरे साथ उन तीन लोगों ने गैंगरेप किया'

Wed, 31 Jul 2013 01:29 AM IST
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर/ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
three gang raped me

‘हां, मेरे साथ उन तीन लोगों ने गैंगरेप किया।’ उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष यह कलमबंद बयान देकर बहादुरगढ़ की छात्रा ने तीसरे फरार आरोपी के नाम-पते का भी खुलासा किया।

विज्ञापन


गैंगरेप से पीड़ित छात्रा को सिंभावली पुलिस मंगलवार को गढ़ की अदालत में लेकर पहुंची, जहां न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीम अहमद के समक्ष आपबीती सुनाई।

आंसुओं से भरी आंखों और दबी जुबान में वहशी दरिंदों की जुल्म ज्यादती से लेकर हर पहलु से कोर्ट को अवगत कराया।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता नरेशचंद शर्मा ने बताया कि छात्रा ने गैंगरेप के साथ ही अपने साथ हुई दरिंदगी की पुष्टि की है। जिसने कोर्ट के समक्ष तीसरे आरोपी के नाम और पते का खुलासा भी कर दिया है, जो अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा की आपबीती सुनकर उनकी आंखें भी छलक आई थीं। वहीं सिंभावली इंस्पैक्टर वीपीएस चौहान का कहना है कि पीड़ित छात्रा के कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज करा दिए गए हैं, जिनका लिफाफा बुधवार को मिलते ही उनके आधार पर तीसरे फरार आरोपी की धरपकड़ कर उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed