फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   three died and seventy injured in unnao

जियारत के दौरान 3 की मौत, 70 घायल

Fri, 15 Nov 2013 11:57 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 15 Nov 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
three died and seventy injured in unnao

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ के गांव सुरसैनी में शुक्रवार सुबह मस्जिद की सजावट देखने और ताजिया की जियारत के दौरान मकान की छत ढहने से दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। करीब 70 लोग घायल हो गए, जिनमें 21 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

विज्ञापन


मोहर्रम के मौके सुरसैनी सहित आसपास के अन्य कई गांवों के लोग अपने घरों और मस्जिदों से ताजिया निकाल कर सुरसैनी गांव के इमाम चौक पर रखते हैं। इसके पास स्थित मस्जिद की सजावट भी की जाती है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे से इमाम चौक पर ताजिया रखने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

building collapse
विज्ञापन
विज्ञापन

जियारत के लिए यहां बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। इमाम चौक के पास ही मोहम्मद आगाज का करीब अस्सी साल पुराना मकान है। मकान कमजोर होने से आगाज ने लोगों को छत से ताजिया देखने से रोक दिया था।


शुक्रवार सुबह ही उसने घर में ताला भी लगा दिया। करीब 4.30 बजे जैसे ही बड़ी संख्या में लोगों ने अपने ताजिए इमाम चौक पर रखे। जियारत के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की महिलाएं और बच्चे दूसरे मकानों की छतों से होते हुए आगाज की छत पर जमा हो गए। दबाव से छत ढह गई।

ऊंचाई से एक के ऊपर एक गिरने और मकान के मलबे में दबने से करीब 70 लोग घायल हो गए। हादसे में अपने भाई के ससुर आगाज के यहां आए हरदोई के मल्लावां निवासी शहनवाज उर्फ शहनूर (22) पुत्र रईस की मौत हो गई। वह कमरे में सो रहा था।

ननिहाल आया जेहदीपुर गांव निवासी फहीम (10) पुत्र वसीम और सुरसैनी गांव निवासी अहमद अली की बेटी नूर फातिमा (8) की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed