{"_id":"5bf18b90bdec2269525fa257","slug":"tet-2018-examinee-caught-with-mobile-in-examination-hall-in-maharajganj-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी परीक्षा: कक्ष में मोबाइल के साथ पकड़ी गई परीक्षार्थी, पुलिस ने हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी परीक्षा: कक्ष में मोबाइल के साथ पकड़ी गई परीक्षार्थी, पुलिस ने हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
TET Exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा के परदार्शिता की पोल खुल चुकी है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी मोबाइल के साथ पकड़ी गई। चर्चा है कि परीक्षार्थी ने अपने पति को पेपर व्हाट्सऐप से भेज दिया था। इसकी जानकारी कक्ष निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक को दी। इसके बाद हडकंप मच गया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया तो आरोपी परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर उसके पति की तलाश के लिए पुलिस टीम गठीत कर दी गई।
विज्ञापन
रविवार को शिवजपत सिंह जनता इंटर कालेज भिटौली में शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में मोबाइल के साथ एक परीक्षार्थी पकड़ी गई। सरीफुन निशा पत्नी नौशाद निवासी रूदलापुर थाना कोठीभार शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची थी। यहां परीक्षा शुरू होते ही उसने मोबाइल निकालकर पेपर को मोबाइल में कैद कर लिया। चर्चा है कि उसने पेपर को व्हाट्सऐप के माध्यम से अपने पति को भेज दिया।
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षक जर्नादन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जैसे ही मोबाइल पर नजर पड़ी तो तुरंत मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक व्यासमुनि सिंह को जानकारी दी गई। उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी स्कूल पहुंचकर आरोपी परीक्षार्थी समेत मोबाइल को कब्जे में ले लिया। शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक शरद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। साथ ही प्रधानाचार्य व्यासमुनि सिंह की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
एसपी आर.पी. सिंह ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी सरीफुन निशा पत्नी नौशाद निवासी रूदलापुर थाना कोठीभार को हिरासत में लेकर महिला पुलिस पुछताछ कर रही है। साथ ही आईटी एक्ट और परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के पति की तलाश के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि महिला परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया गया। सख्ती का नतीजा है कि उसे तुरंत पकड लिया गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। परीक्षा की पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए हर संभव कोशिश की गई है।