फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Signs of Crisis: Sugar stock runs out at a UP factory; workers sent home on leave

संकट: एक फैक्टरी में तीन दिन से चीनी का स्टॉक खत्म, कर्मियों को छुट्टी देकर भेजा घर; तीन कारखानों में काम ठप

Thu, 15 Oct 2026 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 03:51 AM IST
सार

चीनी का स्टॉक खत्म होने से औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में तीन दिन से काम ठप है और वहां काम करने वाले कर्मियों को भी छुट्टी पर भेज दिया गया।

विज्ञापन
Signs of Crisis: Sugar stock runs out at a UP factory; workers sent home on leave
चीनी महंगी होने के कारण उत्पादों की लागत बढ़ गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक बार फिर से चीनी के दाम बढ़ गए हैं और जिले की तीनों मिलों में चीनी का स्टॉक भी खत्म हो गया। इसका असर बाजार और खाद्य उत्पाद बनाने वाली फैक्टरियों पर साफ देखने को मिल रहा है। चीनी का स्टॉक खत्म होने से औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में तीन दिन से काम ठप है और वहां काम करने वाले कर्मियों को भी छुट्टी पर भेज दिया गया।

विज्ञापन


कुछ समय पहले चीनी के दाम बढ़ गए थे, जो एक सप्ताह बाद कम हो गए थे। इसके बाद उद्योग सामान्य रफ्तार पर वापस आ गए थे। एक बार फिर से चीनी के दाम बढ़ गए हैं, जो 52 रुपये से बढ़कर 70 रुपये किलो पहुंच गए हैं। त्योहारी सीजन में इसका असर मिठाई की दुकानों और चीनी से खाद्य उत्पाद तैयार करने वाली फैक्टरियों पर पड़ गया है।
विज्ञापन


चीनी महंगी होने के कारण उत्पादों की लागत बढ़ गई है। इसके अलावा जिले में संचालित रमाला, बागपत और मलकपुर चीनी मिल के चीनी के गोदाम भी खाली हो गए हैं, जहां स्टॉक पूरी तरह खत्म है। चीनी के दाम अचानक बढ़ने पर दूसरी जिलों से भी चीनी की सप्लाई नहीं हो रही। इसकी वजह से चीनी से खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले उद्यमियों की परेशानी बढ़ गई है, उन्हें चीनी का स्टॉक मंगवाने के लिए दूसरे राज्यों में भी भागदौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी की कमी के कारण फैक्टरी में काम ठप होने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर उद्यमी शिकायत करते हैं तो उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

-राजेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग

तीनों चीनी मिलों में चीनी का जो भी स्टॉक था, वह पूरी तरह खत्म हो गया है। अब मिल चलने पर चीनी तैयार होगी। इसके बाद ही वितरण किया जाएगा। फैक्टरी में चीनी खत्म होने का मामला जानकारी में नहीं है।
-अशरफी लाल, जिला गन्ना अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed