{"_id":"6acffd0e41c9b62a1f0b9533","slug":"shamli-police-reached-the-scene-within-10-minutes-of-a-meta-alert-prompt-action-saved-two-lives-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटा ने पहचान लिया खतरा: अलर्ट पर शामली में 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंची पुलिस, तत्परता से बची दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटा ने पहचान लिया खतरा: अलर्ट पर शामली में 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंची पुलिस, तत्परता से बची दो की जान
Thu, 15 Oct 2026 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:37 AM IST
सार
इंस्टाग्राम पर जैसे ही यह संदेश दिखा, मेटा के सर्वर ने इसे खतरे के संकेत के रूप में पहचान लिया। चंद सेकंड के भीतर यह अलर्ट डीजीपी मुख्यालय से होता हुआ शामली पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुझे माफ करना...मैं अब जा रहा हूं। इंस्टाग्राम पर जैसे ही यह संदेश दिखा, मेटा के सर्वर ने इसे खतरे के संकेत के रूप में पहचान लिया। चंद सेकंड के भीतर यह अलर्ट डीजीपी मुख्यालय से होता हुआ शामली पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों की जान बचा ली।
विज्ञापन
कैराना में फंदे लगा चुके नौकरीपेशा युवक को जहां महज सात मिनट में बचा लिया गया। वहीं थानाभवन में गमछे से फंदा लगाने का प्रयास कर रहे बीएससी के छात्र को भी दस मिनट के भीतर सुरक्षित बचा लिया गया। कैराना पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात करीब 11 कैराना क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने घरेलू कलह के चलते इंस्टाग्राम पर वीडियो स्टेटस साझा किया और फंदा लगा लिया। कोतवाली की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को बचा लिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना शामली के थानाभवन क्षेत्र में हुई। यहां बीएससी के एक छात्र का अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। छात्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर आत्महत्या करने की बात कही। मेटा की ओर से अलर्ट मिलने पर पुलिस टीम ने उसे फंदा लगाने से रोक लिया।
विज्ञापन