फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Zero budget farming for 30 acres with one indigenous cow: Dr. CK Tripathi

एक देसी गाय से 30 एकड़ होती जीरो बजट की खेती : डॉ. सीके त्रिपाठी

Sat, 19 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Zero budget farming for 30 acres with one indigenous cow: Dr. CK Tripathi
कृ​षि उत्पादन मंडी समिति अमहट में आयोजित किसान गोष्ठी को संबोधित करते कृ​षि वैज्ञानिक डॉ. सीके
सुल्तानपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति, अमहट में शुक्रवार को जीरो बजट प्राकृतिक खेती पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक ने प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने कहा कि जीरो बजट की प्राकृतिक खेती देसी गाय के गोबर और गोमूत्र पर आधारित है। एक देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से एक किसान 30 एकड़ भूमि में जीरो बजट खेती कर सकता है। देसी प्रजाति के गोवंश के गोबर और उसके मूत्र से जीवामृत, घनजीवामृत व जामन बीजामृत बनाया जाता है। जीवामृत का महीने में एक या फिर दो बार खेत में छिड़काव किया जा सकता है। बीजामृत का इस्तेमाल बीजों को उपचारित करने में किया जाता है।
विज्ञापन

इस विधि से खेती करने वाले किसान को बाजार से किसी प्रकार की खाद और कीटनाशक रसायन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। मंडी सचिव रवींद्र कुमार वर्मा ने किसानों को उनके उत्पाद बेचने के बारे जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान राम नारायण उपाध्याय व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed