फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth killed with sharp weapon, body thrown out of village

खेत गए युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या

Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Youth killed with sharp weapon, body thrown out of village
सुल्तानपुर। सेवकरी गांव में सोमवार की देर रात खेत गए एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव को गांव के भीटा पर फेंककर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह युवक के जिंदा होने की उम्मीद में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हत्या की सूचना के बाद एसओ ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के सेवकरी (लखनेपुर) गांव निवासी शिव कुमार सिंह (35) पुत्र उदयभान सिंह फरीदाबाद में पत्नी और बच्चों के साथ रहकर काम करता था। लॉकडाउन में 24 मई को शिव कुमार सिंह पत्नी व बच्चों को साथ लेकर गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात शिव कुमार भोजन करके सो गया। मंगलवार की सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों को भीटा पर शिव कुमार लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसकी हालत देख गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर परिवारीजन भी पहुंच गए। परिवारीजन शिव कुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना के बाद एसओ मनबोध तिवारी पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ गांव पहुंच गए।
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूना लिया। एसओ ने बताया कि शिव कुमार की धारदार हथियार से हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता उदयभान सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

सेवकरी (लखनेपुर) गांव निवासी शिव कुमार सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके भाइयों में राजकुमार, संतोष, देव कुमार भी फरीदाबाद में काम करते हैं। मौजूदा समय में चारों भाई परिवार के साथ गांव आए थे। शिव कुमार की हत्या से पत्नी उषा और बेटी दिव्यांशी व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों के अनुसार शिव कुमार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed