फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth in car abducted and beat up truck driver

कार सवार युवकों ने ट्रक चालक को अगवा कर पीटा

Fri, 06 Nov 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Youth in car abducted and beat up truck driver
सुल्तानपुर। हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात ट्रक की टक्कर से नाराज कार सवार युवकों ने चालक को अगवा कर जमकर पिटाई की। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस की घेराबंदी भांप युवक चालक को सड़क किनारे गड्ढे में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ट्रक चालक की पिटाई करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ट्रक चालक ने कार सवार युवकों पर 10 हजार रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले से मोरंग व बालू लादकर पांच ट्रक रायबरेली सुल्तानपुर के रास्ते आजमगढ़ सड़क निर्माण प्लांट पर जा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब साढे़ दस बजे ट्रक कोतवाली देहात के घासीपुर से अयोध्या हाईवे पर मुड़े तो एक कार में ट्रक से साइड लग गई।
विज्ञापन

इससे नाराज युवकों ने क्षतिग्रस्त कार को वहीं छोड़कर दूसरी कार से ट्रक का पीछा किया। कार सवार युवकों ने नेकराही के पास ट्रक को रोक लिया और उसके चालक प्रेम सिंह निवासी मानिकपुर गाजीपुर फतेहपुर को असलहा लगाकर नीचे उतार लिया और कार में बैठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस बीच काफिले में चल रहे दूसरे ट्रक के चालक वीरेंद्र सिंह निवासी फतेहपुर पर हवाई फायरिंग भी की। वीरेंद्र ने भागकर एक ढाबे पर ट्रक रोक दिया और ढाबा संचालक को वाकया बताया। ढाबा संचालक और अन्य लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
ट्रक चालक के अगवा होने और फायरिंग की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। इस बीच कार सवार युवक चालक प्रेम सिंह को वजूपुर रोड पर एक गड्ढे में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने रात में ही प्रेम सिंह को लहूलुहान हालत में पाया। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कार सवार युवकों का पता लगाते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।

प्रेम सिंह ने कार सवार युवकों पर आरोप लगाया है कि उससे 10 हजार रुपये भी लूटा गया है। इस बाबत एसओ कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला हिट एंड रन का है। लूट नहीं हुई है। घटना में शामिल युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed