{"_id":"5d88fac58ebc3e017768b08b","slug":"youth-dies-in-road-accident-sultanpur-news-lko4831578193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र से गुजरने वाले मुसाफिरखाना मार्ग पर राजगढ़ के पास रविवार देर शाम बाइक सवार मवेशी से टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने दोनों को संयुक्त जिला अस्पताल भेजते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित करते हुए दूसरे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
गौरीगंज थाने के दुलापुर खुर्द निवासी अनुराग सिंह (20) अपने गांव के ही शिवराम मौर्या (35) के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में रविवार देर शाम शहर आए थे। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
वे गौरीगंज मुसाफिरखाना मार्ग पर स्थित राजगढ़ वार्ड के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर आए मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना में अनुराग व शिवराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने अनुराग सिंह को मृत घोषित करते हुए शिवराम मौर्या को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।