{"_id":"6ab95c3a794ce096ca0af23b","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1940801-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
Sun, 27 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
चांदा। गुलालपुर बाजार में रविवार रात करीब नौ बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार नौगरही निवासी नीरज सिंह (30) की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया।
वह घटनास्थल से निजी अस्पताल चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीरज पट्टी से बाइक से गुलालपुर बाजार आ रहे थे। नीरज ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्हें सीएचसी पीपी कमैचा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बताया कि नीरज ट्रक चालक थे। चांदा थाने के प्रभारी निरीक्षक राज कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों बाइकों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।(संवाद)