फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth dies due to electric shock from submersible pump

Sultanpur News: सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट से युवक की मौत

Fri, 21 Aug 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock from submersible pump
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय के पूरे चौकीदार मजरे ऐंजर में बृहस्पतिवार दोपहर सबमर्सिबल पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से सेवरा मजरे ऐंजर निवासी राधेश्याम सरोज (38) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक राधेश्याम पूरे चौकीदार मजरे ऐंजर निवासी सिद्धनाथ यादव के घर पर रहते थे। उनका विवाह नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर 1.30 बजे सिद्धनाथ यादव के दरवाजे पर लगे सबमर्सिबल पंप पर राधेश्याम हाथ धोने गए थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीण सीएचसी बल्दीराय ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बल्दीराय थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन



सबमर्सिबल पंप चलाते समय बरतें ये सावधानियां
पंप, मोटर और तारों में करंट उतरने की आशंका हो तो उसे छूने से बचें।
गीले हाथों से मोटर, स्विच या बिजली के तार को न छुएं।
पंप के आसपास पानी जमा हो तो पहले बिजली की आपूर्ति बंद कराएं।
मोटर में खराबी या करंट उतरने की आशंका पर खुद जांच करने के बजाय बिजली मिस्त्री की मदद लें।
अर्थिंग और सुरक्षा उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं।
किसी व्यक्ति के करंट की चपेट में आने पर उसे सीधे न छुएं, पहले मुख्य स्विच से बिजली बंद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed