फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth critical after filling air in sensitive organ through pressure pipe

Sultanpur News: नाजुक अंग में प्रेशर पाइप से हवा भरने पर युवक गंभीर

Wed, 28 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth critical after filling air in sensitive organ through pressure pipe
कुड़वार। क्षेत्र के एक गांव के पास स्थित बाजार में रविवार शाम मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। मामूली कहासुनी के बाद तीन लोगों ने मिलकर एक युवक के नाजुक अंग में प्रेशर पाइप से जबरन हवा भर दी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

युवक को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता के अनुसार, उनका पुत्र (30) रविवार शाम करीब 7:15 बजे गांव के पास स्थित बाजार में सत्य प्रकाश की पंक्चर की दुकान पर गया था। आरोप है कि दुकान संचालक व गांव निवासी सत्य प्रकाश, गुलाम आरिफ व बेला पश्चिम निवासी रिजवान से किसी बात पर उनके पुत्र से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों ने मिलकर उनके पुत्र को पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से उसके नाजुक अंग में प्रेशर मशीन से हवा भर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द से तड़पते हुए उनके पुत्र ने मदद की गुहार लगाई७ आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। लोगों ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में युवक को सीएसची कुड़वार पहुंचाया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। कुड़वार थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उन तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इधर, देर शाम पुलिस ने प्रेशर मशीन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed