{"_id":"5d6c0a038ebc3e93c202a17b","slug":"youth-beaten-to-death-by-public-sultanpur-news-lko4793252145","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के सेल्स मैन ने बच्चा चोर की फैलाई अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के सेल्स मैन ने बच्चा चोर की फैलाई अफवाह
विज्ञापन
अमेठी। देशी शराब की दुकान पर रविवार देर शाम शराब खरीद रहे पिकअप सवार मजदूरों की सेल्समैन से कहासुनी हो गई। इस पर पिकअप सवार लोग सेल्समैन को उठाकर वाहन पर लादने लगे तो उसने खुद को बचाने के लिए बच्चा चोर, बच्चा चोर कहकर शोर मचा दिया।
इस पर ग्रामीणों ने मजदूरों को लाठी-डंडों व लात-घूसों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ अमेठी व एसओ पीपरपुर ने मजदूरों को ग्रामीणों से छुड़ाकर नौगिरवां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
मगर ग्रामीणों की भीड़ वहां भी पहुंच गई और मजदूरों पर हमले का प्रयास किया। पुलिस ने सभी घायलों को सुरक्षा में अमेठी स्थित जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जहां एक मजदूर ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य सभी को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र में हारीपुर गांव के पास स्थित देशी शराब के ठेके पर रविवार शाम साढ़े छह बजे पिकअप सवार नौ मजदूर पहुंचे और सेल्समैन राकेश से शराब मांगी। इस दौरान किसी बात को लेकर राकेश की मजदूरों से कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ा तो मजदूर राकेश को खींचकर पिकअप में बैठाने लगे। खुद को बचाने के लिए राकेश ने बच्चा चोर, बच्चा चोर कहकर चिल्लाने लगा तो आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पिकअप की तरफ दौड़ पड़े। इस पर सभी मजदूर राकेश को छोड़कर पिकअप पर बैठ भागने लगे।
मगर ग्रामीणों ने पीछा कर लोधीपुर अमयेमाफी के पास पिकअप रुकवा ली और लाठी-डंडों से मजदूरों की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पिकअप को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
सूचना पर सीओ अमेठी पीयूषकांत व एसओ पीपरपुर श्यामसुंदर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के चंगुल से सभी नौ लोगों को छुड़ाकर नौगिरवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर भी पहुंच गए और घायलों को पीटने पर आमादा हो गए। सीओ ने हालात भांपते हुए तत्काल सभी नौ मजदूरों को सात एंबुलेंस से अमेठी के संयुक्त जिला अस्पताल भेज दिया।
जहां इलाज के दौरान सियाराम पुत्र रामभजन की मौत हो गई। वह सोनभद्र के अनपरा का रहने वाला था। अन्य आठ मजदूरों की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इस बाबत पीपरपुर थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि बच्चा चोर का शोर मचाने वाले के साथ ही मजदूरों की पिटाई करने वालों की पहचान की जा रही है। इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिकअप सवार सभी मजदूर टेलीफोन की अंडरग्राउंड केबल लाइन बिछाने वाले हैं।