फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man tried to rape a teenage girl

Sultanpur News: किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 26 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young man tried to rape a teenage girl
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र की एक किशोरी (17) बृहस्पतिवार सुबह घर पर अकेली थी। पीड़िता के मुताबिक उसी समय गांव निवासी सरजू उनके घर में घुस गया। आरोपी ने किशोरी से छेड़छाड़ किया। आरोपी ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। इसके पहले भी वह दो बार ऐसी हरकत कर चुका है। पीड़िता ने बल्दीराय थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवती को अगवा करने के मामले में केस दर्ज
सुल्तानपुर। हलियापुर क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि 21 अप्रैल की सुबह उनकी पुत्री (24) मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच वह घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उनकी पुत्री का पता नहीं चला। पीड़िता की मां ने अयोध्या के कुमारगंज के जोरई मिश्र का पुरवा निवासी विकास तिवारी पर पुत्री का अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए हलियापुर थाने में केस दर्ज कराया है। हलियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक तरुण पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed