{"_id":"67f21ab989b9c94b960de9cb","slug":"young-man-killed-his-cousin-with-an-axe-in-sultanpur-villagers-caught-him-and-handed-him-over-to-police-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: युवक ने ममेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: युवक ने ममेरे भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा; पढ़ें पूरी खबर
Sun, 06 Apr 2025 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:40 AM IST
सार
सुल्तानपुर में युवक ने ममेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था। सुबह कहासुनी के बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, मृतक गुलफाम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की सुबह पुरानी रंजिश में युवक ने ममेरे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर बांध लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य जुटाए। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रजनू पुत्र जयसू और मृतक गुलफाम पुत्र स्वर्गीय भोकन के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। गुलफाम रिश्ते में रजनू का ममेरा भाई है। सुबह दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रजनू ने गुलफाम पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Ram Navami 2025 : राम मंदिर के बाहर लगी लंबी कतारें, ड्रोन से हुई सरयू जल की बारिश; 12 बजे होगा सूर्य तिलक, ऐसे देखें लाइव
विज्ञापन
इससे गुलफाम लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की तरफ भागे। ग्रामीणों ने आरोपी रजनू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बताया गया कि आरोपी रजनू का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह एक साल पहले ही जेल से छूटकर आया था। वहीं गुलफाम अपने पीछे पत्नी रूबी और एक साल के बच्चे को छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन