फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man dies of electrocution while putting clothes on wire

Sultanpur News: तार पर कपड़े डालते समय लगा करंट, युवक की मौत

Fri, 21 Jun 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Young man dies of electrocution while putting clothes on wire
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के सिंदूरापुर मजरे डीह गांव में बृहस्पतिवार को सुबह करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



सिंदूरापुर मजरे डीह गांव निवासी वीर बहादुर उर्फ विजय बहादुर यादव (43) अपने घर से कुछ दूर सिक्सलेन के पास सिंदूरापुर में पशुपालन का काम करते थे। वहीं पशुओं की देखरेख के लिए रात में रहते भी थे। सुबह लगभग आठ बजे पशुओं को चारा देने के बाद वह नलकूप पर नहाकर गीले कपड़े सुखाने के लिए तार पर डालने लगे थे। बताया जा रहा है कि पशुओं के लिए लगाए गए पंखे का तार कटने की वजह से पूरे टिनशेड में करंट दौड़ने लगा था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी वीर बहादुर को नहीं थी। कपड़े डालते समय तार में उतरे करंट से वह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जब उनके पिता रामसुख यादव घर से वहां पहुंचे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। बल्दीराय थानाध्यक्ष रामविशाल सुमन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वीर बहादुर के घर पर उनकी पत्नी अनीता (40), पुत्री शालिनी (18), पुत्र अनुभव (15) है। पुत्र-पुत्री की अभी शादी नहीं हुई है। मौत की जानकारी मिलने पर पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed