फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man dies after being hit by a car on the highway

Sultanpur News: हाईवे पर कार की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 04 Dec 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Young man dies after being hit by a car on the highway
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोतवाली देहात के भादा गांव के पास बुधवार देररात अग्रेसर निवासी बाइक सवार प्राइवेट कर्मी उमेश मौर्य (27) की अनियंत्रित कार की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी परिजनों को हुई, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उमेश अमेठी जिले के भादर ब्लॉक के छीड़ा स्थित एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे। बुधवार रात को वह घर से बाइक से ड्यूटी करने के लिए निकले थे। प्रतापगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना रात्रि करीब 10 बजे हुई। दुर्घटना के बाद कार चालक भाग निकला।
विज्ञापन

उमेश को घायल हालत में घटनास्थल से एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया, वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उमेश ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश के घर पर उनकी पत्नी रूबी और पुत्र शिवांश (02) रहते हैं। उमेश के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। तीन भाइयों में वह छोटे थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुहेलदेव एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर बुधवार रात सुहेलदेव अप एक्सप्रेस पर चढ़ते समय पैर फिसलने से गिरकर लंभुआ के अर्जुनपुर निवासी संजय कुमार शुक्ल (54) गंभीर रूप से घायल हो गए। संजय को रेलवे स्टेशन पहुंचाने गए उनके छोटे भाई अश्विनी शुक्ल ने जीआरपी की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अश्विनी ने बताया कि उनके बड़े भाई पुणे में पान की दुकान करते थे। वह सुहेलदेव एक्सप्रेस से लखनऊ जाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed