{"_id":"660d9b95c26dc37a9c0e1217","slug":"young-man-crushed-by-tourist-bus-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-111849-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: साइकिल सवार युवक को टूरिस्ट बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: साइकिल सवार युवक को टूरिस्ट बस ने रौंदा
Wed, 03 Apr 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार थाने के विधायक नगर चौराहे पर हुई दुर्घटना के बाद टूरिस्ट बस से उतरे यात्री। -संवाद
कूरेभार (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में विधायक नगर चौराहे के पास बुधवार सुबह श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही टूरिस्ट बस ने एक साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए। उन्हें दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
बुधवार भोर श्रद्धालुओं को लेकर टूरिस्ट बस वाराणसी से अयोध्या के लिए रवाना हुई। बस की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इस बीच अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कूरेभार थाना क्षेत्र में विधायक नगर चौराहे के पास एक साइकिल सवार को बस ने चपेट में ले लिया। साइकिल सवार सीधे बस के पहिये के नीचे आ गया, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद बस आगे जाकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि उस पर सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। बस पर कुल 42 श्रद्धालु सवार थे। सभी चेन्नई के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद टूरिस्ट बस का चालक भाग निकला।
विज्ञापन
काफी देर की पड़ताल के बाद मृतक की पहचान गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मीरदासपुर गांव निवासी रामसूरत वर्मा (45) के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को दूसरी बस से अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया।
दो बेटियों के सिर से छिना पिता का साया
रामसूरत वर्मा खेती-बाड़ी करता था। बुधवार की सुबह भी वह खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत से पत्नी गीता वर्मा, बेटी आर्या व प्राणवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह घर में कमाने वाला अकेला ही था। दो बेटियों के सिर से पिता का साया छिन गया।