{"_id":"675f28e3170b9787da02f454","slug":"x-ray-examination-stalled-due-to-lack-of-technician-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-994860-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टेक्नीशियन न होने से एक्सरे जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टेक्नीशियन न होने से एक्सरे जांच ठप
Mon, 16 Dec 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
धूल खा रही एक्सरे मशीन
सुल्तानपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बल्दीराय में हेल्थ एटीएम और एक्सरे मशीन तो है, लेकिन इसे चलाने वाला कोई नहीं है। यह सेवा नहीं शुरू हो सकी है। यहां जांच मशीनें धूल फांक रही हैं, और मरीज व तीमारदार निजी सेंटरों पर जांच कराने को मजबूर हैं।
करीब 18 महीने पहले यहां हेल्थ एटीएम की सुविधा शुरू करने के लिए शासन से मशीन आई। इसके अलावा आठ महीने पहले यहां एक्सरे मशीन इंस्टाल की गई। लोगों को उम्मीद थी कि अब स्वास्थ्य सेवाएं यहां बेहतर रहेंगी। लोगों को जांच में सहूलियत मिलेगी, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी जांच सेवा शुरू नहीं हो पाई। स्थिति यह है कि मरीजों को बाहर निजी सेंटरों पर मनमाने रेट पर जांच कराना पड़ रहा है। कई बार जिले के आला अधिकारियों से शिकायत हुई। इसौली विधायक ताहिर खान ने लोगों को दिलासा दिया था कि जल्द स्वास्थ्य सेवा बेहतर कराई जाएगी, लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस है। आरोप है कि तैनात सीएचसी अधीक्षक रमेश कुमार कभी ओपीडी नहीं करते हैं। मरीज जब उनके पास जाता है तो निराश लौटना पड़ता है।
डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी है
डॉक्टरों व कर्मचारियों की कमी है। टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं है। जिसके चलते एक्सरे सेवा शुरू नहीं हो पाई है। मानव संसाधन के लिए लगातार पत्र व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
- डॉ. रमेश कुमार अधीक्षक सीएचसी बल्दीराय।