{"_id":"5852c93d4f1c1b7c7c64a2fa","slug":"wrestling-championship-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम
Amarujala Bureau
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
अंतरजनपदीय प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पंत स्टेडियम में जनपदीय जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें विभन्न भार वर्ग के 70 पहलवानों ने भाग लिया। इसमें 30 पहलवानों ने अपने दांवपेंच से प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को चित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूनियर पहलवानों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर के पंत स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इस दौरान विभिन्न भार वर्ग के करीब 70 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 30 पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 25 किलोग्राम भार वर्ग में शरद, 30 किलोग्राम भार वर्ग में मनसाराम, 35 किलोग्राम में विकास, 40 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल, 45 किलोग्राम में अमित किशोर निषाद, 50 किलोग्राम में बृजलाल, 55 किलोग्राम में सुनील, 60 किलोग्राम में सारिक, 66 किलोग्राम में करन, 71 किलोग्राम में अनिल को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
अन्य 20 जूनियर पहलवानों ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर रमजान पहलवान, जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद, वीरेंद्र निषाद, देवी सहाय पांडेय, अभिषेक कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन