{"_id":"6b0489e00948bccdf80762e4","slug":"teach-students-the-traffic-rules-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169934-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विद्यार्थियों को बताए यातायात के नियम
Tue, 24 Nov 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में सड़क सुरक्षा की शपथ लेती छात्राएं। स्रोत-पुलिस
सुल्तानपुर। यातायात माह के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके पालन की शपथ दिलाई गई।
यातायात प्रभारी निरीक्षक राम निरंजन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज, शहर के एक निजी स्कूल और केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सड़क सुरक्षा का महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
टीम ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। यातायात संकेतों की अनदेखी न करें। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।