फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Worshippers throng at Devi Temples

देवी माता की आराधना को उमड़े भक्त

Fri, 08 Apr 2016 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 08 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Worshippers throng at Devi Temples
जय माता के गूंजे जयकारे

चैत्र नवरात्र का शुभारंभ शुक्रवार को प्रथम शक्ति मां शैलपुत्री की आराधना से हुआ। देवी भक्तों ने शैलपुत्री के रूप की मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। भक्तों के जय माता दी के उद्घोष से सभी देवी मंदिर गुंजायमान  रहे। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में कलश की स्थापना कर पूजा-पाठ किया। 

विज्ञापन


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुक्रवार भोर चार से दोपहर 12 बजे तक होने के कारण भक्तों ने विधि-विधान से पूजा की तैयारियां की। नौ दिन तक उपवास रखने वाले देवी भक्तों ने कलश की स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर परिवार में खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


शहर से सटे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहरामऊ स्थित दुर्गा माता मंदिर में  सुबह से ही दूरदराज से देवी भक्त पहुंचने लगे। मां के दर्शन के लिए  शुक्रवार को भोर से ही भक्तों की कतार लगने लगी। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों  में भी देवी मंदोिरों में पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सभी देवी मंदिरों में दिन भर घंटे-घडिय़ाल व भक्तों के जय माता दी के उद्घोष गूंजते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed