फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Worshippers bath in gomti

आदि गंगा गोमती में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon, 28 Sep 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 28 Sep 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

भादों पूर्णिमा पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा अर्चना करके परिवार की सुख समृद्धि के लिए गाय का दान भी किया। सोमवार सुबह से ही शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती घाट पर भादों पूर्णिमा का स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।

विज्ञापन


सभी ने आदि गंगा गोमती में स्नान कर सूर्य भगवान को अर्ध्य दिया और सीताकुंड घाट पर बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली के लिए गोदान भी किया। ऐसा ही नजारा लंभुआ के धोपाप में भी रहा।
विज्ञापन


पंडित राम किशोर त्रिपाठी ने बताया कि भादों पूर्णिमा साल में एक ही बार आती है, आदि गंगा गोमती व इलाहाबाद के संगम में स्नान करने से विशेष पुण्य मिलता है। स्नान व पूजन के बाद गरीब, असहाय व निराश्रित लोगों की मदद करना फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed