फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   worshiped Bajrangbali and sought blessings.

Sultanpur News: जेठ के पहले बड़े मंगल पर बजरंगबली की अर्चना कर मांगा आशीर्वाद

Wed, 29 May 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
worshiped Bajrangbali and sought blessings.
ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगलवार को विजेथुआ धाम में दर्शन के लगी भक्तों की कतार। संवाद
सुल्तानपुर। जेठ के पहले बड़े मंगल पर भोर से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बजरंगबली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद मांगा। इस बीच बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कादीपुर तहसील क्षेत्र के बिजेथुआ महावीरन धाम में हनुमानजी के दर्शन के लिए तेज धूप में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह भंडारा और शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


विजेथुआ धाम में ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल को गर्मी पर आस्था भारी पड़ी। बजरंगबली के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मेला परिसर के बाहर चारों तरफ दुपहिया और चार पहिया वाहनों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन


मंदिर में बजरंगबली के दर्शन-पूजन के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। नंबर आने पर भक्तों ने मीठी पूड़ियां और लड्डू चढ़ाकर हनुमानजी से आशीर्वाद मांगा। दर्शन-पूजन के बाद महिलाओं ने सुहाग के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदैंया के दोमुहां चौराहे पर जय हनुमान सेना ने शर्बत बांटा। इस दौरान प्रधान सूरज सिंह, इंद्रदेव पांडेय, हनुमान पांडेय व बिपिन पांडेय आदि ने राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर रवि पांडेय, अमित जायसवाल, सत्यराम पांडेय, रामअचल निषाद व रामकृपाल मिश्र मौजूद रहे।

गोसाईगंज क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में भी शर्बत बांटा गया। रामसमुझ पांडेय ने बताया कि सभी के सहयोग से राहगीरों व बस यात्रियाें को शर्बत पिलाया गया। इसमें ओमप्रकाश पांडेय, संतोष मोदनवाल, पवन पांडेय, अनिल पांडेय, राकेश गुप्ता, रवि, विपिन व राहुल ने सहयोग किया।

कादीपुर कस्बे के झारखंड शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ, हवन के बाद प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर विनय कुमार श्रीवास्तव, केडी सिंह, सुरेश तिवारी व दयाराम यादव मौजूद रहे। उधर, नेशनल इंटर कॉलेज गेट के सामने विवेक प्रजापति की अगुवाई में भंडारा लगा। राहगीरों को प्रसाद बांटा गया। इसमें प्रेम शंकर पांडेय, डॉ. मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, घनश्याम जायसवाल व संतोष कुमार सिंह ने सहयोग किया।

लंभुआ कोतवाली के बगल स्थित हनुमान मंदिर में शिव शंभू जनसेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ, सामूहिक हवन और भंडारा हुआ। इसमें कुलदीप दुबे, रामू सोनी, सचिन सिंह, धर्मेश पांडेय, प्रदीप मिश्र, हरेंद्र दुबे, वेद प्रकाश सिंह, नवीन तिवारी सोनू दुबे आदि ने सहयोग किया।


बल्दीराय तहसील क्षेत्र के विंदेश्वरीगंज कस्बे में भी सुंदरकांड पाठ के बाद शर्बत बांटा गया। देवरा गांव, बल्दीराय कस्बा, देहली बाजार, बघौना, लंगड़ी, ऐंजर, पीरो सरैया व भवानीगढ़ में भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। कई जगह भंडारे लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर राजेश द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, शिवाकांत अग्रहरि, रमाकांत, हरिश्चंद्र जायसवाल व आशीष पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed