फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Work stopped after breaking the floor, work of installing tiles and lift stopped

Sultanpur News: फर्श तोड़कर बंद किया काम, टाइल्स व लिफ्ट लगाने का कार्य ठप

Tue, 28 Apr 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Work stopped after breaking the floor, work of installing tiles and lift stopped
सुल्तानपुर। विकास भवन में दिव्यांगाें की सहूलियत के लिए प्रत्येक तलों की गैलरी में टाइल्स, रेलिंग व लिफ्ट लगाने का काम फर्म ने बंद कर दिया है। आधार तल पर फर्म ने फर्श को तोड़कर उसे सप्ताह भर से छाेड़ दिया है।
विज्ञापन

विकास भवन के आधार तल पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक व डीसी मनरेगा कार्यालय के सामने बीच में फर्श टूटी होने की वजह से रोज विभिन्न कार्यों के संबंध में आने-जाने वालों के साथ अधिकारियों-कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। काम सप्ताह भर से बंद होने व निरीक्षण में सही नहीं मिलने पर जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने पिछले दिनों एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काम सही करने व जल्द पूरा कराने के निर्देश फर्म को दिए गए हैं। टाइल्स, लिफ्ट व रेलिंग लगाने का काम यूपी आरएनएस करा रहा है। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि 1.80 करोड़ रुपये से यूपी आरएनएस कार्य करा रहा है। कार्यदायी संस्था की ओर से शादी आयोजन के संबंध में काम बंद करने की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि दो दिन में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed