{"_id":"6ac932e97b5591a41506977e","slug":"awadh-physical-academy-wins-kabaddi-title-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-166877-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कबड्डी में अवध फिजिकल एकेडमी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कबड्डी में अवध फिजिकल एकेडमी ने जीता खिताब
Sat, 10 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
पयागीपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से श्याम नगर खेल परिसर में शुक्रवार को मिशन नारी शक्ति के तहत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अवध फिजिकल एकेडमी ने फाइनल मुकाबला 18-14 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा मुख्य अतिथि रहे, जबकि राजस्व लेखपाल सुशील ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
कार्यक्रम का पहला मुकाबला लाखीपुर और वैजापुर के बीच खेला गया। इसमें लाखीपुर विजयी रहा। दूसरा मुकाबला अवध फिजिकल एकेडमी और उतुरी के बीच हुआ। जिसमें अवध फिजिकल एकेडमी विजेता रही। फाइनल मैच भी अवध फिजिकल एकेडमी और उतुरी के बीच खेला गया। इसमें अवध फिजिकल एकेडमी ने 18-14 के स्कोर से जीत दर्ज की।
एसोसिएशन के संरक्षक राघवेंद्र भूषण पांडेय की संयोजन में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि मिशन नारी शक्ति के तहत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना था। इस दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संगठन के सचिव महेश कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित किए जाते रहते हैं। निर्णायक मंडल में अवधेश मिश्रा, राकेश कुमार और शिवम वर्मा मौजूद थे।