{"_id":"6ac93479f4b9a1820706b247","slug":"traders-threaten-to-lay-siege-over-lack-of-drains-and-sanitation-facilities-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-166845-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नाली-प्रसाधन अभाव पर व्यापारियों ने दी घेराव की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नाली-प्रसाधन अभाव पर व्यापारियों ने दी घेराव की धमकी
Sat, 10 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। बाजार में जलनिकासी, प्रसाधन और प्रकाश व्यवस्था की बदहाली पर शुक्रवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। जिला प्रभारी बाबा संदीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में व्यापारियों ने समस्याएं उठाते हुए एसडीएम संजय कुमार यादव से समाधान की मांग की।
व्यापारियों ने बताया कि बरौंसा चौराहे और बेलहरी रोड की नालियां चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बाजार में सुलभ प्रसाधन नहीं होने से व्यापारियों और राहगीरों को परेशानी होती है। बेलहरी रोड पर स्ट्रीट लाइटों के नहीं जलने से अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जिला प्रभारी ने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन मजबूत करने और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने की अपील की। बाजार अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने नालियों की सफाई जल्द कराने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जयसिंहपुर तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर विनोद अग्रहरि, निजाम अंसारी, बाबूलाल पाल, रामशरण, राहुल, मनोज मोदनवाल, राकेश पाल और चैतन्य सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।