{"_id":"68ffb3fb0b8a57dd96006a47","slug":"work-on-widening-the-chaurasi-baba-dham-road-has-begun-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-143302-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चौरासी बाबा धाम मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चौरासी बाबा धाम मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू
विज्ञापन
जयसिंहपुर- चौरासी धाम मार्ग चौड़ा करने के लिए डाली गई गिट्टी।
सुल्तानपुर। धर्मार्थ कार्य योजना के तहत स्वीकृत चौरासी बाबा धाम मार्ग को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। मार्ग को साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। मार्ग चौड़ा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर धाम में लगने वाले मेले में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को भी आने-जाने में आसानी होगी।
स्थानीय लोगों की ओर से कई वर्षों से मार्ग को चौड़ा करने की मांग की जा रही थी। बीते वित्तीय वर्ष में सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय के प्रस्ताव पर अपनी सहमति देते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने शासन को भेजा था। मार्च में ही शासन ने इसकी स्वीकृति देते हुए निर्माण के लिए 17.71 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी थी। पहली किस्त आवंटित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी करते हुए निर्माण शुरू करा दिया है।
सहायक अभियंता चित्रा वर्मा ने बताया कि लखनऊ की फर्म ने मार्ग चौड़ा करने के लिए सड़क के बगल मिट्टी की खोदाई करते हुए गिट्टी की कुटाई का काम शुरू कर दिया है। करीब नौ किमी मार्ग साढ़े पांच मीटर चौड़ा होने पर कार्तिक पूर्णिमा पर चौरासी धाम जाने में श्रद्धालुओं को आसानी होगी। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर चौरासी बाबा धाम पर बड़े भंडारे का आयोजन होता है।
विज्ञापन
दिसंबर तक पूरा कराया जाएगा काम
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि धाम के मार्ग का काम शुरू करा दिया गया है। दिसंबर तक सड़क को चौड़ा करने का कार्य पूरा करा दिया जाएगा। कार्य की माॅनीटरिंग की जा रही है।