{"_id":"6499d38e5f1ee2b89e074bd9","slug":"work-areas-of-six-lekhpal-changed-in-jaisinghpur-sultanpur-news-c-13-1-308378-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जयसिंहपुर में बदले गए छह लेखपालों के कार्य क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जयसिंहपुर में बदले गए छह लेखपालों के कार्य क्षेत्र
Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में तैनात छह लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। एसडीएम संजीव कुमार यादव के आदेश पर तहसीलदार ने सोमवार को सूची जारी कर लेखपालों को नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाॅइन करने का निर्देश दिया है। उधर, दूसरी तहसीलों से आए सात लेखपालों को भी क्षेत्र आवंटित कर दिए गए हैं।
जयसिंहपुर तहसील के बद्री नारायण को करौंदी से दियरा, कपिलदेव सिंह को फतेहपुर संगत से बीड़ी, विनय कुमार को शाहपुर लपटा से मैरी रंजीत, विंदेश्वरी पांडेय को बरौंसा से गंगेव, फूलचंद्र यादव को बसौंहा से बैदहा व राकेश चतुर्वेदी को सिरवारा से गोसाईंगंज और अतिरिक्त क्षेत्र के रूप में सुरौली की जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तहसीलों से आए सात लेखपालों को खाली चल रहे क्षेत्रों में तैनाती दे दी गई हैं। इनमें गंगा प्रसाद पांडेय, इंद्रभान मिश्र, राधेश्याम उपाध्याय, अशोक कुमार गुप्ता, सुशील कुमार पांडेय, राम प्रकाश पांडेय व विजय कुमार शुक्ल को क्रमश: सलीमपुर ग्रंट, आयूबपुर, धरसौली, बेलहरी, हयातनगर, बरौंसा व धूंधूं क्षेत्र में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार हृदयराम तिवारी ने बताया कि सभी स्थानांतरित लेखपालों को पुराने गांव का चार्ज देकर तुरंत नए गांवों में पहुंच कर ज्वॉइन करने का निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त चार्ज वालों को दूसरे गांव का भी काम देखते रहने का निर्देश दिया गया है।