{"_id":"59270ce14f1c1b675d536745","slug":"women-worshipped-bargad-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखमय जीवन के लिए पूजा वट वृक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखमय जीवन के लिए पूजा वट वृक्ष
Amarujala Bureau
Updated Thu, 25 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पति की लंबी उम्र मांगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैवाहिक जीवन सुखमय व पति की लंबी आयु के लिए बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने शहर के सीताकुंड स्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
हिंदू धर्म के अनुसार जो भी स्त्री वट सावित्री व्रत रखती है, उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है और पति को लंबी उम्र मिलती है। इस बार वट सावित्री व्रत पर स्नान दान की अमावस्या और शनि जयंती भी थी। बृहस्पतिवार को वट सावित्री व्रत पर महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए वट वृक्ष के नीचे पहुंची। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना, सुख-समृद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन
शहर के चौक स्थित हनुमानगढ़ी के पुजारी पं. रमाकांत पांडेय ने कहा कि वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाएं लंबे समय तक सुहागन रहती हैं। सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से वापस ले लिया था। इस व्रत में महिलाओं को 108 बार वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन