{"_id":"5d4f06e48ebc3e6d1971c090","slug":"women-and-daughters-beaten-in-minor-dispute-sultanpur-news-lko475788821","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में महिला और बेटियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में महिला और बेटियों को पीटा
विज्ञापन
गौरीगंज। स्थानीय थाने के बेलखरियन मजरे गौरीपुर गांव में शुक्रवार शाम मामूली विवाद में विपक्षियों ने विधवा व उसकी बेटियों की पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरीगंज थाने के गांव बेलखरियन मजरे गौरीपुर निवासी स्व. राजकुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह का गांव के ही जय बहादुर सिंह से काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
शुक्रवार शाम मामूली विवाद से नाराज जय बहादुर सिंह ने अपने परिवारीजनों व एक अज्ञात के साथ मिलकर रेखा सिंह, उसकी पुत्रियों सुष्मिता सिंह, स्वाती सिंह, साक्षी सिंह व सोनी सिंह की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस बीच किसी ने मारपीट की वीडियो रिकॉर्डिंग कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर सक्रिय पुलिस ने गांव पहुंचकर पीड़ित महिलाओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के बाद पुलिस ने रेखा सिंह की तहरीर पर जय बहादुर सिंह, दीपक सिंह, शुभम सिंह व पत्नी गीता व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शुभम व गीता सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने केस दर्ज करने व दो आरोपियों का चालान कोर्ट भेजने की पुष्टि करते हुए बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस तौनात की गई है। पूरे मामले की जांच के साथ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।