{"_id":"6939ba554a9d5eeae20e1d8e","slug":"woman-killed-husband-and-two-others-injured-as-e-rickshaw-overturns-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1511288-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत, पति व दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से महिला की मौत, पति व दो घायल
Wed, 10 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर। लखनऊ–बलिया हाईवे पर स्थानीय कस्बे के निकट बुधवार दोपहर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ई रिक्शा जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा के जर्रोर निवासी निरंजन (63), उनकी पत्नी कुमारी (60), भतीजी गरिमा (18), ई रिक्शा चालक संजय (45) घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने कुमारी को मृत घोषित कर दिया। निरंजन ने बताया कि वह सभी ई रिक्शे से मोतिगरपुर के पहाड़पुर सराय भीखम अपनी बेटी की ससुराल जा रहे थे। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
g पूर्वांचल एक्सप्रेस पर रिकवरी वाहन में टकराई कार, तीन घायल : सेमरी बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दोस्तपुर कस्बे के पास एक कार रिकवरी वाहन में पीछे से भिड़ गई। दुर्घटना में बिहार निवासी कार चालक अनीस साहू (27), मनीष (21) व रोशनी (25) घायल हो गए। घटनास्थल पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को दोस्तपुर सीएचसी पहुंचाया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। अनीस ने बताया कि वह सभी दिल्ली जाने के लिए निकले थे। रास्ते में दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को सुरक्षित स्थान पर रखवाया है। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे यूपीडा के अंतर्गत आता है।