{"_id":"64b2df40ba0bfdb615063f95","slug":"woman-died-in-road-accident-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-526-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बेकाबू कार ने एसयूवी को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बेकाबू कार ने एसयूवी को मारी टक्कर, महिला की मौत
Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात बेकाबू कार ने एसयूवी को टक्कर मार दी। दुर्घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां से सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विद्युत निगम में जूनियर इंजीनियर अजय कुमार यादव शुक्रवार को परिवार व मित्र के साथ लखनऊ से अपने गांव कालारामपुर कला बरियारी बनकटा, जिला देवरिया जा रहे थे। धनपतगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 105.7 पर शुक्रवार रात लगभग दो बजे उनकी कार बेकाबू होकर एसयूवी से टकरा गई। हादसे में कार सवार अजय कुमार यादव, रामकिशुन यादव, दिलीप यादव, अशर्फी देवी, लक्ष्मी देवी व दो छोटे बच्चे घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी (35) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां से सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष धनपतगंज श्रीराम पांडेय ने बताया कि लक्ष्मी अजय कुमार यादव की पत्नी थीं।