फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman BLO who went to collect SIR form was mistreated

Sultanpur News: एसआईआर फॉर्म लेने गई महिला बीएलओ से अभद्रता

Fri, 28 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 28 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman BLO who went to collect SIR form was mistreated
 कुड़वार के ​शिविर में फाॅर्म भरते मतदाता।  
भदैंया। कोतवाली देहात के एक गांव में एसआईआर फॉर्म लेने गई महिला बीएलओ से युवक ने अभद्रता की। आरोपी युवक ने उसे कमरे में घसीट लिया। इस दौरान वह हिम्मत दिखाते हुए खुद को छुड़ाकर भाग निकली।
विज्ञापन


महिला बीएलओ बृहस्पतिवार को घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म इकट्ठा कर रही थी। आरोप है कि वह विशाल पांडेय के घर फाॅर्म लेने गई थी। महिला बीएलओ ने बरामदे में बैठकर फाॅर्म मांगा तो उसने महिला को कमरे में घसीट लिया। युवक ने दरवाजा बंद करने की कोशिश की तो महिला खुद को छुड़ाकर शोर मचाते हुए बाहर भाग निकली।
विज्ञापन


शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घटना की जानकारी जॉइंट मजिस्ट्रेट/बीडीओ रिदम आनंद और एसडीएम गामिनी सिंगला को दी। पुलिस ने आरोपी विशाल पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। देहात कोतवाल अखंडदेव मिश्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed