फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Woman beaten to death due to rivalry

Sultanpur News: रंजिश में महिला की पीटकर हत्या

Sun, 03 Nov 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten to death due to rivalry
कलावती फाइल फोटो
भदैंया (सुल्तानपुर)। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रहायकपुर गांव में पुरानी रंजिश में गालीगलौज का विरोध करने पर शुक्रवार रात विपक्षियों ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को सीएचसी लंभुआ ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की बहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रहायकपुर गांव निवासी रामनायक पाठक का पड़ोस के दुर्गेश कुमार के परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। दुर्गेश के बड़े भाई मुकेश की पत्नी पूजा का आरोप है कि उनके देवर दुर्गेश कुमार का पड़ोसी राम नायक पाठक उर्फ कुल्ली, उनके बेटे शिवम पाठक से विवाद है। शुक्रवार की देरशाम दुर्गेश अपने छप्पर के पास बैठा था। तभी वहां से गुजर रहे आरोपी रामनायक और शिवम उससे गालीगलौज करने देने लगे। विरोध करने पर दुर्गेश से मारपीट होने लगी। वहां मौजूद दुर्गेश की मां कलावती (45) बीच-बचाव करने पहुंची। तभी आरोपियों ने कलावती से मारपीट कर उन्हें धक्का दे दिया। सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने कलावती को सीएचसी लंभुआ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पुत्रवधू पूजा की तहरीर पर पुलिस ने रामनायक और उनके पुत्र शिवम के खिलाफ केस दर्ज किया है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि मारपीट में चोट लगने से कलावती की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार पर टूूटा दुखों का पहाड़
मृतका कलावती के पति दयाराम की चार साल पहले ही मौत हो गई थी। किसी तरह वह अपने बच्चों का पेट मेहनत मजदूरी कर पालती थी। उसकी चार संतानें हैं। सबसे बड़ा बेटा अरुण कुमार, दूसरा मुकेश कुमार, तीसरा दुर्गेश कुमार व एक बेटी रोशनी है। दो बेटों का विवाह हो गया है। एक बेटी व एक बेटा अविवाहित है। कलावती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के कुम्हाई निवासी फूलकली का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम उनकी बेटी रजनी छत पर दीपक जला रही थी। तभी पड़ोसी अरविंद, इनके बेटे राजकुमार, राजेंद्र, राजलक्ष्मी, पूजा व पड़ोसन काजल रजनी को मारने लगे। बचाव करने पहुंचे रजनी के भाई बृजेंद्र, मुकेश को भी विपक्षियों ने मारापीटा। दूसरे पक्ष के अरविंद का आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें और उनके बेटे राजेन्द्र व बेटी मोनिका को मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक चंद्र भान वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed