फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Witness SOG in-charge absent in case against MP Sanjay Singh

Sultanpur News: सांसद संजय सिंह के खिलाफ केस में साक्षी एसओजी प्रभारी गैरहाजिर

Thu, 12 Mar 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Witness SOG in-charge absent in case against MP Sanjay Singh
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सहित अन्य के खिलाफ एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे मुकदमे में बृहस्पतिवार को अमेठी जिले के स्वाट टीम प्रभारी एसआई अनूप कुमार सिंह जिरह की कार्यवाही के लिए हाजिर नहीं हुए। इसकी वजह से साक्ष्य की कार्यवाही प्रभावित हुई। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में उनकी शेष जिरह के लिए 19 मार्च की तारीख तय की है। बंधुआकला थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने 13 अप्रैल 2021 को आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह समय 13 लोगों के खिलाफ नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया था। यह मामला एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चल रहा है। पिछली पेशी पर एसआई अनूप सिंह का मुख्य बयान दर्ज किया गया था। उनसे जिरह होनी शेष है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed