फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Withdrawal of money through fingerprints at group centers; cross-examination completed

Sultanpur News: समूह के केंद्रों पर फिंगर प्रिंट से पैसों की निकासी

Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of money through fingerprints at group centers; cross-examination completed
सुल्तानपुर। स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित ग्राहक सेवा केंद्रों पर अप्रैल से फिंगर प्रिंट के बाद पैसों की निकासी हो सकेगी। साइट की सुरक्षा को देखते हुए एनआरएलएम नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसकी सूचना बीसी सखियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

एनआरएलएम से जुड़ने वाली 729 बीसी सखियों को बैंकिंग सेवा के लिए डिवाइस दी जा चुकी है। इसमें अधिकांश ने ग्राहक सेवा केंद्र खोलकर पैसों के लेन-देन का कार्य शुरू कर दिया है। मिशन के मुताबिक, सुरक्षा को देखते हुए अत्यधिक डिवाइस एल वन लाया गया है। मिशन प्रबंधक रामराज ने बताया कि एल वन डिवाइस में ग्राहकों को पैसों के लेन-देन के लिए फिंगर प्रिंट देना होगा। मार्च तक मौजूदा डिवाइस से लेन-देन हो सकेगा। नई डिवाइस एल वन से पैसों की निकासी स्वयं सहायता समूह की बीसी सखियों के केंद्र से हो सकेगी।
विज्ञापन

विभिन्न बैंकों से जुड़कर अपने घर के पास पैसों का लेन-देन करने से कई महिलाएं अच्छा मुनाफा कमा रही हैं। मिशन उपायुक्त केडी गोस्वामी ने बताया बीसी सखियों को स्वयं डिवाइस खरीदनी होगी। सूचना मिलने पर कुछ बीसी सखियों ने नई डिवाइस खरीद भी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed