फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Wife also turned hostile in Amin's murder, accused acquitted

Sultanpur News: अमीन की हत्या में पत्नी भी गवाही से मुकरी, आरोपी बरी

Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wife also turned hostile in Amin's murder, accused acquitted
- 2016 में अमेठी तहसील में हुई थी हत्या, पत्नी ने ही दर्ज कराया था केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। अमेठी में सीजनल संग्रह अमीन की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी ही अदालत में गवाही देने से मुकर गई। तीन संग्रह अमीन व एक अन्य गवाह भी इस मामले में पहले ही कोर्ट में ठोस गवाही नहीं दे सके हैं। एडीजे प्रथम इंतेखाब आलम ने साक्ष्य के अभाव में मामले में नामजद तीन आरोपियों को बरी कर दिया है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि पूरे चेत पांडेय मौजा कोरारी लच्छन शाह निवासी दान बहादुर अमेठी तहसील में सीजनल संग्रह अमीन थे। वे 21 जून 2016 को पत्नी हीरावती के साथ इलाहाबाद बैंक की अमेठी शाखा रुपया निकालने गए थे। रुपया निकालने के बाद दान बहादुर अमेठी तहसील आ गए थे। आरोप है कि दान बहादुर को तहसील परिसर में आरोपियों ने डंडे व बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान 28 जून 2016 को उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पत्नी हीरावती की तहरीर पर पूरे पतेरवा कोरारी लच्छन शाह निवासी जगदीश यादव, शिवपुर निवासी राकेश यादव व धम्मौर थाने के रहमापुर निवासी उमेश यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से छह गवाह कोर्ट में पेश किए गए। इसमें मृतक की पत्नी हीरावती, अमीन चंद्रभान पांडेय, संग्रह अमीन राजाराम यादव व चंद्रपाल यादव और एक अन्य गवाह धर्मराज गवाही देने से ही मुकर गए। इससे आरोपियों पर केस साबित नहीं हो पाया। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में तीनों आरोपियों को बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed