फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   When the wife went to her mother's house angry, the young man committed suicide by hanging himself.

Sultanpur News: पत्नी नाराज होकर गई मायके तो युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

Mon, 22 Jul 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
When the wife went to her mother's house angry, the young man committed suicide by hanging himself.
भदैंया (सुल्तानपुर)। आपस में विवाद हो जाने पर नाराज पत्नी जब मायके चली गई तो पति से उसकी जुदाई बर्दाश्त नहीं हुई। उसने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। शिवगढ़ थाने के बोखारेपुर गांव में इस घटना से ग्रामीण हतप्रभ हैं।
विज्ञापन



बोखारेपुर गांव निवासी अनिल कुमार वनवासी (27) पत्नी मान्या के साथ रहता था। उनके कोई बच्चे नहीं हैं। शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हो गया। इससे नाराज होकर मान्या अपने मायके चली गई। पत्नी के चले जाने से अनिल कुमार परेशान हो गया। उसने मजदूरी पर जाना भी बंद कर दिया और घर के बाहर निकलना भी कम कर दिया।
विज्ञापन



शनिवार देर शाम तक वह कमरे से नहीं निकला। इस पर आसपास के लोगों ने खिड़की से देखा तो दंग रह गए। कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर अनिल का शव लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवगढ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि पत्नी के मायके चले जाने से अनिल काफी परेशान था और दो दिनों से काम पर भी नहीं जा रहा था। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed